-
☰
उत्तर प्रदेश: शिवसेना ने विजयादशमी पर किया शस्त्र पूजन, संगठन की एकजुटता का लिया संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर विजयादशमी के अवसर पर शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सहारनपुर कार्यकारिणी की ओर से रामपुर मनिहारान स्थित जिला कार्यालय/आवास पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर विजयादशमी के अवसर पर शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सहारनपुर कार्यकारिणी की ओर से रामपुर मनिहारान स्थित जिला कार्यालय/आवास पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रमुख सोनू तोमर और नगर प्रमुख अरविंद भटनागर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों एवं शिवसैनिकों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान शस्त्रों पर तिलक लगाकर विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता, अनुशासन तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र सवाई, नगर उपाध्यक्ष अशोक भटनागर, नगर सचिव मनोज भटनागर और यश शर्मा, मीडिया प्रभारी अजय प्रजापति सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनके अलावा सतपाल कोरी, सुरेंद्र कुमार, सुमित तोमर, अनिल तोमर, बंसी तोमर, मन्नू तोमर और मोहनलाल सहित अन्य शिवसैनिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।