-
☰
उत्तर प्रदेश: DAV बाबराला के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, टॉप 3 ने 96%+ अंक से बढ़ाया स्कूल का मान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बबराला डीएवी फ़र्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल का शानदार रिज़ल्ट,10वीं कक्षा में छात्रों ने किया कमाल। 15 अप्रैल को घोषित हुए परिणाम में टॉप 3 छात्रों ने 96% से अधिक अंक पाकर बढ़ाया विद्यालय का मान।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बबराला डीएवी फ़र्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल का शानदार रिज़ल्ट,10वीं कक्षा में छात्रों ने किया कमाल। 15 अप्रैल को घोषित हुए परिणाम में टॉप 3 छात्रों ने 96% से अधिक अंक पाकर बढ़ाया विद्यालय का मान। घनश्याम दास। बाबराला, जनपद संभल 15 अप्रैल डीएवी फ़र्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल, यारा टाउनशिप, इंदिराधाम, बाबराला के विद्यार्थियों ने कक्षा 10 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। 15 अप्रैल को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में छात्रों ने शानदार सफलता प्राप्त की, जिसमें 31 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। विद्यालय के टॉप 10 विद्यार्थियों ने 95% और अधिक प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और क्षेत्र में विद्यालय की प्रतिष्ठा को और ऊँचा किया। टॉप 10 छात्र-छात्राओं की सूची। क्रमांक नाम प्रतिशत 1,आयुषी वार्ष्णेय, 99.0, 2, अक्षिता सक्सैना 98.4, 3, दिशिता वार्ष्णेय 97.4 4, आक्शांश वार्ष्णेय 96.8, 5, आदित्या कुमार गुप्ता 96.4, 6, करिश्ना वार्ष्णेय 96.4, 7, सिद्धार्थ कुमार यादव 96.2, 8,आर्व प्रताप सिंह,95.4,
, पूर्वी गर्ग 95.4, 10, दिव्यम वार्ष्णेय 95.2, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आनंद स्वरूप सारस्वत ने छात्रों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है। वहीं विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष श्री एम. एस. प्रसाद ने भी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नैतिक मूल्यों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस वर्ष कुल 68 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 31 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है और सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गई हैं। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
मध्य प्रदेश: भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ श्री शिव दुर्गा मंदिर का पंचदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह
उत्तर प्रदेश: राजगढ़ में दो आचार्यों का भव्य नगर प्रवेश, 21 अप्रैल को मोहनखेड़ा तक निकलेगा पैदल संघ
मध्य प्रदेश: ग्राम पंचायत वारा में सचिव जनकलाल बिसेन को हटाने की मांग तेज, ग्रामीणों ने की शिकायत
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर