Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में सख्त चेकिंग, 25 चालान और 15 वाहन सीज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 01/05/2026 10:20:48 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 01/05/2026 10:20:48 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हरिद्वार चारधाम यात्रा के मद्देनज़र जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) में परिवहन विभाग द्वारा संघन चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हरिद्वार चारधाम यात्रा के मद्देनज़र जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) में परिवहन विभाग द्वारा संघन चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश पर जिलेभर में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। प्रदेश में प्रवेश करने वाले मार्गों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बाहरी राज्यों से उत्तराखंड में आने वाले वाहनों की सीमाओं पर सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में मंगलौर के नारसन बॉर्डर और भगवानपुर के मंडावर चेक पोस्ट, यूपी–उत्तराखंड सीमा पर परिवहन विभाग की टीमें लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं। यहां हर वाहन को रोककर उसके दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के दौरान वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, टैक्स और ओवरलोडिंग पर विशेष फोकस किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मौके पर ही चालान काटे जा रहे हैं और गंभीर मामलों में वाहनों को सीज किया जा रहा है।

 

रुड़की क्षेत्र में कृष्ण चंद्र पड़ियाल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत भगवानपुर के मंडावर चेक पोस्ट सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई। विभाग के अनुसार 25 चालान काटे गए, जबकि 15 वाहन सीज किए गए। कार्रवाई में 18 वाहन ओवरलोड, 16 बिना परमिट, 10 बिना फिटनेस, 9 बिना बीमा और 12 वाहन टैक्स बकाया पाए गए, जिन पर सख्त कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था सुचारू बनी रहे।