Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बबराला डीएवी स्कूल में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 27/11/2026 10:14:00 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 27/11/2026 10:14:00 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल, बबराला में संविधान दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा सहित विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने संविधान दिवस के ऐतिहासिक महत्व और संविधान निर्माण की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। इसके बाद संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने संविधान के मूल आदर्शों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ ली। इस दौरान मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्रमुख विशेषताओं पर भी चर्चा की गई। आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आत्मा और राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा सामाजिक समरसता का आधार है। संविधान हमें अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता जैसे संवैधानिक आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। विद्यालय के चेयरमैन एवं यारा फर्टिलाइजर्स फैक्ट्री के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम.एस. प्रसाद ने अपने संदेश में कहा कि संविधान दिवस देश के संविधान निर्माताओं के दूरदर्शी विचारों और योगदान को याद करने का अवसर है। संविधान राष्ट्रीय जीवन का मार्गदर्शक है, जो अधिकारों और कर्तव्यों के संतुलन के साथ विविधता में एकता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से संवैधानिक मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की।


Featured News