Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: भूजल संरक्षण सप्ताह के तहत छात्रों ने चित्रों से दिया जल बचाने का संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Gagabhai Lagdhirbhai Chaudhari , Date: 28/07/2026 04:59:10 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Gagabhai Lagdhirbhai Chaudhari ,
  • Date:
  • 28/07/2026 04:59:10 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अनूपशहर भूजल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत एलडीएवी इंटर कॉलेज में जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल के सदुपयोग और जल संकट को लेकर जागरूकता फैलाने वाले संदेश चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने ‘जल है तो कल है’, ‘बूंद-बूंद बचाएं, भविष्य सजाएं’ और ‘भूजल बचाएं, जीवन बचाएं’ जैसे संदेशों के जरिए जल संरक्षण का महत्व बताया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने कहा कि भूजल प्रकृति का अमूल्य संसाधन है। इसके अनियंत्रित दोहन और दुरुपयोग से आने वाली पीढ़ियों के सामने गंभीर जल संकट पैदा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पानी की एक-एक बूंद बचाने और वर्षा जल संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। जल संकट से बचने के लिए समाज में जागरूकता और सहभागिता जरूरी है। भूगोल प्रवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि मानव उपयोग के लिए उपलब्ध जल की मात्रा सीमित है। इसलिए पानी का सदुपयोग और संरक्षण बेहद जरूरी है। लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण कई क्षेत्रों में जल संकट गंभीर होता जा रहा है। इससे बचने के लिए जल का दुरुपयोग रोकना और संरक्षण को बढ़ावा देना आवश्यक है। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में तन्मय अग्रवाल ने प्रथम, इकरा ने द्वितीय और तनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आफिया प्रथम, हर्षी शर्मा द्वितीय और गुनगुन भारद्वाज तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, जैस्मिन, लकी प्रजापति और माही को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, मंजिलकांत, भाल चंद मिश्रा, विनोद कुमार, गौरव कुमार गौड़, सुधीर कुमार भारद्वाज, भुवनेश कुमार, संजय सैनी, गंगा मौर्या, रजनी रावल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
 


Featured News