-
☰
उत्तर प्रदेश: ट्यूबवेल तार चोरी का हुआ खुलासा, दो आरोपी को धर दबोचा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने खेतों में लगे ट्यूबवेल की तारों को चुराने के आरोप में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने खेतों में लगे ट्यूबवेल की तारों को चुराने के आरोप में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। आरोपियों से चोरी की तार की बरामद। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने खेतों में लगे ट्यूबवेल की तारों को चुराने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से चोरी की तार बरामद की गई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिय। इंचार्ज राजेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव भीलपूरा वासी कुर्बान ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 14 जुलाई को वह अपने खेतों में गया तो उसने देखा कि उसके खेतों में लगी ट्यूबवेल की तार को कोई चोर चुरा कर ले गया है। इस शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एएसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए सहारनपुर के गांव रावणपुर निवासी मोहम्मद अली उर्फ भूरा पुत्र दीनी राणा तथा फरमान पुत्र इमरान निवासी दूधगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी की तार बरामद की गई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
राजस्थान: हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की बड़ी तैयारी
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा से पहले सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का हुआ व्यापक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: ऑनलाइन प्रमोशन के नाम पर हुई साइबर ठगी, पति-पत्नी समेत 3 मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: पुलिस ने अधिकारियों को NDPS और साइबर जांच का दिया विशेष प्रशिक्षण