Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 10 फरवरी को वाल्मीकि सम्मेलन व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 07/02/2026 11:23:52 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 07/02/2026 11:23:52 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिला शामली जनपद के नजदीकी ग्राम खेड़ी करमू में 6 फरवरी 2026 को प्रातःकाल 11:00 बजे विनोद भगत जी के निवास स्थान पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वाल्मीकि समाज सेवा समिति रजिस्टर्ड के तत्वाधान में आने वाली 10 फरवरी 2026 दिन मंगलवार सुबह समय11:00 बजे ग्राम खेडी करमू के भगवान वाल्मीकि आश्रम में वाल्मीकि सम्मेलन एवं वाल्मीकि समाज के गणमान्य समाजसेवियों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिला शामली जनपद के नजदीकी ग्राम खेड़ी करमू में 6 फरवरी 2026 को प्रातःकाल 11:00 बजे विनोद भगत जी के निवास स्थान पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वाल्मीकि समाज सेवा समिति रजिस्टर्ड के तत्वाधान में आने वाली 10 फरवरी 2026 दिन मंगलवार सुबह समय11:00 बजे ग्राम खेडी करमू के भगवान वाल्मीकि आश्रम में वाल्मीकि सम्मेलन एवं वाल्मीकि समाज के गणमान्य समाजसेवियों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट प्रदेश मंत्री हरियाणा सरकार माननीय कृष्ण बेदी जी के पुत्र करण प्रताप सिंह बेदी एवं विशिष्ट अतिथि माननीय गौतम रामचंद्र वाल्मीकि राष्ट्रीय अध्यक्ष महर्षि वाल्मीकि सेना मेरठ, एवं माननीय अरविंद संगल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद शामली, व माननीय गगन मलिक शामिल होंगे। उक्त जानकारी में वाल्मीकि समाज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद भगत जी ने बताया कि वाल्मीकि सम्मेलन में वाल्मीकि समाज के शिक्षित मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा।

 

वाल्मीकि समाज के समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा, उक्त अवसर पर वाल्मीकि समाज के जन समाजसेवी अरविंद झंझोट राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय बाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच ने कहा कि वाल्मीकि समाज सेवा समिति के द्वारा शामली जनपद के ग्राम खेड़ी  करमू में प्रतिमाह की 10 तारीख को सामाजिक जागरूकता के लिए कार्यक्रम किया जाता है। और भगवान वाल्मीकि मंदिर आश्रम में भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। उन्होंने विनोद भगत जी के द्वारा सामाजिक कार्य  करने के लिए उनकी प्रशंसा व सराहना की। गांव खेड़ी करमू में  इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय बाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने की और संचालन डॉक्टर सुरेश चंद ने किया। श्री भगत जी ने बैठक में पधारे सभी महानुभावों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर बैठक में विनोद भगत जी, अरविंद झंझोट, डॉक्टर सुरेश चंद, किरण वाल्मीकि, मनोज वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, कमल वाल्मीकि, आकाश वाल्मीकि, अरुण झंझोट,अनुज वाल्मीकि, वागीष झंझोट, बिट्टू वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, आदि लोग उपस्थित रहे।