-
☰
उत्तर प्रदेश: मजदूरों के अधिकारों के लिए उठी आवाज, पीडीए जनपंचायत में एकजुटता का लिया संकल्प
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र समाजवादी मजदूर सभा के तत्वावधान में 5 नवंबर को दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के परसवार राजा तारापुर में मजदूर पीडीए जनपंचायत का आयोजन किया गया। इसमें औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों के शोषण, उनके साथ हो रहे अन्याय और अधिकारों की अनदेखी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष छेदीलाल राजभर ने की। जनपंचायत में प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, रवि गोंड बडकू, राजनाथ यादव, राजकुमार यादव और राम निहोर यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मजदूर देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने मजदूरों को सम्मानजनक मजदूरी, रोजगार की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई। आयोजक एवं प्रदेश सचिव मुकेश सिंह ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। जनपंचायत में उपस्थित मजदूरों ने एकजुट होकर शोषण के खिलाफ संघर्ष करने और समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रशांत सिंह, रविन्द्र यादव, सुगेश यादव, शकील अहमद, अंशु यादव, आकाश गिरी, इरफान अहमद और शांति देवी सहित बड़ी संख्या में मजदूर एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: पांच साल से फरार वारंटी दीपावली पर घर पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
राजस्थान: बहरोड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, खाद्य तेल और मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए नमूने
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में खेलकूद प्रतियोगिता हुई संपन्न, बच्चों ने दिखाया अपना दमखम
राजस्थान: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन मजदूर गंभीर घायल