Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बंद रेलवे फाटक पार करते समय महिला गंभीर रूप से हुई घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Omprakash Tiwari , Date: 12/03/2026 11:49:44 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Omprakash Tiwari ,
  • Date:
  • 12/03/2026 11:49:44 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भाटपार रानी में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बंद रेलवे ढाला पार करने के दौरान एक महिला सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भाटपार रानी में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बंद रेलवे ढाला पार करने के दौरान एक महिला सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना सुबह लगभग 10:40 बजे भाटपार रानी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेल ढाला बेलपार पर हुई। जानकारी के अनुसार, उस समय रेलवे ढाला बंद था और एक लाइन पर सुपरफास्ट ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान महिला ने बंद ढाला पार करने का प्रयास किया। तभी तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आकर घायल हो गई।

ट्रेन गुजरने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी पहुंचा। डॉक्टर मुरारी राय ने घायल महिला की पहचान कमलावती देवी (पत्नी बंका लाल यादव, ग्राम कतवार, थाना आसाव, जिला सिवान, बिहार) के रूप में की। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे इलाज के लिए देवरिया रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद लोगों से बंद रेलवे फाटक पार न करने और सावधानी बरतने की अपील की है।