-
☰
छत्तीसगढ़: सूरजपुर में सरकारी दस्तावेज जलाने और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर पुलिस चौकी बसदेई, थाना सूरजपुर क्षेत्र में सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और शासकीय दस्तावेज जलाने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर पुलिस चौकी बसदेई, थाना सूरजपुर क्षेत्र में सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और शासकीय दस्तावेज जलाने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकरण क्रमांक 146/2026 में आरोपी सर्वेश साहू (24 वर्ष) पिता राजकुमार साहू, निवासी बांसापारा चौकी बसदेई, जिला सूरजपुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 296(बी), 351(2), 115(2), 121(1), 132, 324(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में शिकायतकर्ता हीरा सिंह (रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत बांसापारा) ने बताया कि 7 मार्च 2026 की शाम करीब 6:45 बजे वह ग्राम पंचायत बांसापारा के सरपंच संतोष कुमार सिंह और सचिव राधेश्याम कुशवाहा के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही आशीष साहू के घर जाकर आवास की ऑन-लाइन रिकॉर्ड जांच कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे सर्वेश साहू ने रोजगार सहायक से मनरेगा में हाजिरी भरने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए हाथ में रखे झोले से मनरेगा और आवास योजना के दस्तावेज निकालकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे शासकीय रिकॉर्ड जल गया। शिकायत के अनुसार आरोपी ने रोजगार सहायक के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने आए सरपंच संतोष कुमार सिंह को भी धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद सभी लोग वहां से हटकर सुरक्षित स्थान पर चले गए। घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान गवाहों के बयान, घटनास्थल निरीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी सर्वेश साहू को 11 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर 20 मार्च 2026 तक न्यायिक रिमांड की मांग की है ताकि मामले की आगे की जांच पूरी की जा सके। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की विवेचना जारी है और शासकीय कार्य में बाधा तथा सरकारी रिकॉर्ड जलाने के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने तुलसीपुर मां पाटेश्वरी मंदिर में पूजन और गोशाला का किया निरीक्षण
उत्तराखंड: वाल्मीकि समाज के रीतिरिवाजों में अलीगढ़ से देहरादून आगंतुकों का भव्य स्वागत हुआ
उत्तर प्रदेश: परिषदीय विद्यालय रसोइयों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर की गई बैठक
हरियाणा: BSP ने जिला कैथल में संगठन समीक्षा बैठक करी आयोजित
उत्तर प्रदेश: राघव चड्ढा ने मोबाइल प्लान में 13वां रिचार्ज रोकने की करी मांग