Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़हलगंज में महिलाओं ने निकाला आक्रोश मार्च

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chandra Prakash Maurya , Date: 01/05/2026 10:00:31 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chandra Prakash Maurya ,
  • Date:
  • 01/05/2026 10:00:31 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बड़हलगंज क्षेत्र में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बड़हलगंज क्षेत्र में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। भाजपा महिला मोर्चा के आह्वान पर आयोजित इस अभियान के तहत नरहरपुर मंडल में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मार्च निकालकर अपनी नाराजगी जाहिर की। गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्या शाही के नेतृत्व में यह आक्रोश यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रीति उमर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह मुद्दा किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी से जुड़ा है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं और अपनी शक्ति का एहसास कराएं।


वहीं सत्या शाही ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका रवैया हमेशा महिलाओं के खिलाफ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिलाओं को आरक्षण देने के पक्ष में कभी गंभीर नहीं रहे और इसी कारण यह बिल संसद के विशेष सत्र में पारित नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर महिलाओं में काफी रोष है। इस प्रदर्शन में कई स्थानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें  सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाएं और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।