Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने हेतु कार्यशाला आयोजित किया गया 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 23/03/2026 05:59:31 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 23/03/2026 05:59:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में मीरजापुर पुलिस एवं मद्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम द्वारा महर्षि दयानन्द बालिका इंटर कॉलेज में एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में मीरजापुर पुलिस एवं मद्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम द्वारा महर्षि दयानन्द बालिका इंटर कॉलेज में एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला के दौरान छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को नशे के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सभी उपस्थित लोगों को जीवन भर नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में भी जानकारी दी गई, जिससे जरूरत पड़ने पर सहायता ली जा सके।


जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए विद्यालय में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपने विचारों और कला के माध्यम से नशे के खिलाफ सशक्त संदेश दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में वाराणसी के उप क्षेत्रीय मद्य निषेध अधिकारी राकेश रौशन, सहायक अध्यापिका सुश्री कोमल मिश्रा एवं नारकोटिक्स सेल मीरजापुर के प्रभारी उप-निरीक्षक गणेश नारायण शुक्ल सहित अन्य पुलिसकर्मी व विद्यालय के सदस्य उपस्थित रहे।