-
☰
उत्तर प्रदेश: ट्रैक्टर-हैरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मियागंज आसीवन थाना क्षेत्र के उन्नाव-सण्डीला मार्ग पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मियागंज आसीवन थाना क्षेत्र के उन्नाव-सण्डीला मार्ग पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह हादसा ट्रैक्टर के पीछे लगे हैरो की टक्कर से हुआ। औरास थाना क्षेत्र के दलेलपुर गांव निवासी रंजीत (18) पुत्र राकेश अपने चचेरे भाई मनीष (17) पुत्र जमुना प्रसाद के साथ रविवार को अपनी बड़ी बहन दर्शनी की बेटी शिवांगी के जन्मदिन के लिए केक लेने हैदराबाद कस्बे गए थे। केक लेकर घर लौटते समय उन्नाव-सण्डीला मार्ग पर स्थित डाल खेड़ा गांव के पास उनकी बाइक को ट्रैक्टर के पीछे लगे हैरो ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को मियागंज सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर उमर फारूक नेरंजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनीष की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह और हैदराबाद चौकी इंचार्ज विजय चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक रंजीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी चार बहनें हैं- दर्शनी, रोशनी, मिन्टी और गोल्डी। मिन्टी का विवाह 6 अप्रैल को ही हुआ था। इस दुखद घटना से मृतक की मां गीता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
राजस्थान: रमेश ईनाणी हत्याकांड में बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी आरोपी रमता राम गिरफ्तार
छत्तीसगढ़: ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक आस्था और इतिहास की गूंज
राजस्थान: योजनाओं में लापरवाही पर बीडीओ को भेजा गया नोटिस
उत्तर प्रदेश: लोहे का गेट गिरने से मासूम की दर्दनाक मौत, लापरवाही के लगे आरोप
राजस्थान: सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ पर हुआ जलाभिषेक