Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: भटगांव में एटक यूनियन का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया 

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 22/04/2026 03:54:37 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 22/04/2026 03:54:37 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर भटगांव क्षेत्र में एटक यूनियन के सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारीयों ने भटगांव क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय में रैली के माध्यम से महाप्रबंधक भटगांव क्षेत्र को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर भटगांव क्षेत्र में एटक यूनियन के सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारीयों ने भटगांव क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय में रैली के माध्यम से महाप्रबंधक भटगांव क्षेत्र को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में प्रमुख रूप से ठेका श्रमिकों को एचपीसी वेतन, बकाया बोनस का भुगतान ,मेडिकल सुविधा, वेतन पर्ची, मासिक वेतन भुगतान , कानून अनुसार छुट्टी, ठेका श्रमिकों के लिए कंपनी का आवास एवं उनके बच्चों को कंपनी के स्कूल में नामांकन सुविधा, महिला ठेका श्रमिकों को मातृत्व छुट्टी का लाभ , सीएमपीएफ /पेंशन की कटौती का विवरण की जानकारी के साथ पीएफ का पासबुक बनाना, ठेकेदार बदलने पर भी पूर्व में कार्य ठेका श्रमिकों को वरीयता के आधार पर कार्य देना, कंपोजिट टेंडर ,एमडीओ में कार्यरत श्रमिकों के निरीक्षण हेतु प्रबंधन और यूनियन की द्विपक्षी समिति बनाने की मांग किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय सचिव मनोज पांडेय कुंजबिहारी यादव, संजीव सिंह, शिव कुमार, राजकुमार खरे, आकाश विश्वकर्मा , रामचरणसूर्यवंशी , सुर्यपाल सिंह सक्रिय रहे।