-
☰
झारखण्ड: दिनदहाड़े बाइक लूट, पिस्तौल दिखाकर अपराधी फरार, इलाके में दहशत का माहौल
- Photo by : social media
संक्षेप
झारखण्ड: पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए दिनदहाड़े बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया है।
विस्तार
झारखण्ड: पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए दिनदहाड़े बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर निवासी एजाज अंसारी (मित्री) मंगलवार को अपनी टीवीएस अपाची बाइक (नंबर: JH03X 5487) से पाटन होते हुए डाल्टनगंज जा रहे थे। इसी दौरान कुटिया मोड़ से आगे पाटन के घने और सुनसान जंगल क्षेत्र में तीन अज्ञात अपराधियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि अपराधी पल्सर बाइक पर सवार थे और उन्होंने हेलमेट पहनकर अपना चेहरा ढक रखा था। जैसे ही पीड़ित सुनसान पुल के पास पहुंचे, अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और पिस्तौल दिखाकर धमकाते हुए बाइक और मोबाइल छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना दिन के करीब 8 बजे हुई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। थाना में दिया जा रहा आवेदन पीड़ित एजाज अंसारी द्वारा इस संबंध में पाटन थाना में लिखित आवेदन दिया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है। कई वर्षों बाद ऐसी घटना से दहशत स्थानीय लोगों का कहना है कि पाटन के इन घने जंगलों में कई वर्षों बाद इस तरह की लूट की घटना सामने आई है। इससे पहले क्षेत्र अपेक्षाकृत शांत माना जाता था, लेकिन इस घटना के बाद लोगों में भय का माहौल बन गया है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल दिनदहाड़े इस तरह की घटना से पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
झारखण्ड: विश्व पृथ्वी दिवस पर डाली बाजार में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ‘वन राखी’ आंदोलन का प्रदर्शन
छत्तीसगढ़: कोरबा आंगनबाड़ी केंद्रों में रंगाई-पुताई राशि में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: गेहूं खरीद में रिश्वत लेते सेंटर प्रभारी रंगे हाथ हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: खुटार क्षेत्र में दो घरों में लाखों की चोरी, गांव में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़: मड़वा रानी मंदिर से लौट रही पिकअप पेड़ से टकराई, 9 लोग घायल