Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पुलिस की दबंगई में चेकिंग के दौरान युवक से मारपीट का आरोप, SHO पर उठे गंभीर सवाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 22/04/2026 11:00:16 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 22/04/2026 11:00:16 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के संतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान एक युवक के साथ कथित अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के संतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान एक युवक के साथ कथित अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। पीड़ित, जो खुद को एडवोकेट और पत्रकार बता रहा है, ने थाना संतनगर के SHO पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित सुनील कुमार मौर्य के अनुसार, वह बाजार में गेहूं का पैसा लेने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में चल रही पुलिस चेकिंग में उसकी बाइक रोकी गई। युवक का कहना है कि वह अपनी बाइक साइड में खड़ी ही कर रहा था कि तभी SHO अचानक दौड़ते हुए आए और बिना किसी पूछताछ के उसके चेहरे पर दो थप्पड़ जड़ दिए।

आरोप है कि इसके बाद SHO ने उसकी बाइक की चाभी निकाल ली और गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि जब उसने खुद को एडवोकेट और पत्रकार बताया, तब भी SHO का व्यवहार नहीं बदला। उल्टा उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि “अभी जेल भेज देंगे और धारा लगाकर अंदर कर देंगे।” इस घटना से आहत युवक ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। वहीं, घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। निष्पक्ष जांच की उठी मांग। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।