Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: कलेक्टर की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं की समय-सीमा बैठक आयोजित

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 02/03/2026 05:09:21 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 02/03/2026 05:09:21 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर आज कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर आज कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों के क्रियान्वयन में लक्ष्य अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करें। बैठक में कलेक्टर ने आधार कार्ड निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास (एसीटीडब्लू) एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों का कोई भी प्रकरण लंबित न रहे, इसके लिए विशेष अभियान चलाकर कार्य पूर्ण किया जाए। आगामी चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 23 से 25 मार्च तक आयोजित होने वाले कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधा, यातायात, सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि आयोजन भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो।

राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने, गर्भवती महिलाओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) मामलों का विशेष रूप से प्रभावी प्रबंधन करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास, आबकारी, कृषि सहित अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले, संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा, सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।