-
☰
राजस्थान: होली के त्योहार पर कड़ी सुरक्षा, जयपुर और सीमा क्षेत्रों में पुलिस अलर्ट
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: पूरे देश में होली के त्यौहार को लेकर तैयारियां तेज हो गई। लेकिन त्यौहार के मौकों पर आतंकी गतिविधियों को देखते हए खुफिया एजेंसियों ने देश भर में अलर्ट जारी किया है।
विस्तार
राजस्थान: पूरे देश में होली के त्यौहार को लेकर तैयारियां तेज हो गई। लेकिन त्यौहार के मौकों पर आतंकी गतिविधियों को देखते हए खुफिया एजेंसियों ने देश भर में अलर्ट जारी किया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान में भी पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस मुख्यालय की ओर से भी होली के त्योहार पर सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ाने के लिए निर्देश जारी किए गए है। होली के त्यौहार को देखते हुए केंद्र से मिले इनपुट के चलते पुलिस मुख्यालय सतर्क हो गया है। केंद्रीय एजेंसियों से मिले अलर्ट के चलते अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।राजधानी जयपुर में भी पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की ओर से शांति समितियों की बैठक कर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने आदतन बदमाशों पर कड़ी निगरानी रख उन्हें पाबंद किया है। होली के अलावा आगामी दिनों में होने वाले आयोजनों को लेकर भी तैयारियां की गई है। रंगों के त्यौहार होली को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की गई है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रंगों के त्यौहार होली को लेकर राजधानी जयपुर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए है। होली पर शराब पीकर उत्पात मचाने, पर्यटकों से छेड़छाड़ करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर पुलिस सख्ती से निपटेगी। कानून व्यवस्था की पालना कराने के लिए जयपुर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही पुलिस के आलाधिकारी मॉनिटरिंग के लिए लगातार गश्त कर रहे है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस ने आमजन से सूचना देने की भी अपील की है। होली पर प्रदेशभर में सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद पुलिस अधिकारी भी पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद नजर आ रहे है। रंगों के त्योहार होली पर आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस खास सतर्कता बरत रही है।
उत्तर प्रदेश: होलिका दहन और होली को लेकर पीस कमेटी बैठक, पुलिस ने फ्लैग मार्च किया
उत्तर प्रदेश: मनिहारान पुलिस ने चोरी की स्पलैण्डर बाइक बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: भगत अनिल के द्वारा करहा पूजन एवं मां दुर्गा हवन, सैकड़ों भक्तों ने लिया भाग
राजस्थान: आचार्य पुलक सागर का जोरदार स्वागत और आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया
छत्तीसगढ़: शासकीय नवीन महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह किया आयोजित