-
☰
उत्तर प्रदेश: होली से पहले फिरोजाबाद में शराब दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान हुआ शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद होली के त्योहार को देखते हुए आबकारी विभाग और पुलिस ने जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया। रविवार को जिलाधिकारी और एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी (सदर) तेजस त्रिपाठी व आबकारी निरीक्षक एम.पी. सिंह ने कोतवाली पुलिस के साथ देसी व कंपोजिट शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद होली के त्योहार को देखते हुए आबकारी विभाग और पुलिस ने जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया। रविवार को जिलाधिकारी और एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी (सदर) तेजस त्रिपाठी व आबकारी निरीक्षक एम.पी. सिंह ने कोतवाली पुलिस के साथ देसी व कंपोजिट शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया और बोतलों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर उनकी शुद्धता जाँची। चेकिंग के दौरान सभी मानक सही पाए गए। टीम ने विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने या मिलावटी शराब बेचने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान त्योहार तक निरंतर जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश: होलिका दहन और होली को लेकर पीस कमेटी बैठक, पुलिस ने फ्लैग मार्च किया
उत्तर प्रदेश: मनिहारान पुलिस ने चोरी की स्पलैण्डर बाइक बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
राजस्थान: होली के त्योहार पर कड़ी सुरक्षा, जयपुर और सीमा क्षेत्रों में पुलिस अलर्ट
उत्तर प्रदेश: भगत अनिल के द्वारा करहा पूजन एवं मां दुर्गा हवन, सैकड़ों भक्तों ने लिया भाग
राजस्थान: आचार्य पुलक सागर का जोरदार स्वागत और आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया
छत्तीसगढ़: शासकीय नवीन महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह किया आयोजित