-
☰
उत्तर प्रदेश: बंद रेलवे फाटक पार करते समय महिला गंभीर रूप से हुई घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भाटपार रानी में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बंद रेलवे ढाला पार करने के दौरान एक महिला सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भाटपार रानी में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बंद रेलवे ढाला पार करने के दौरान एक महिला सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना सुबह लगभग 10:40 बजे भाटपार रानी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेल ढाला बेलपार पर हुई। जानकारी के अनुसार, उस समय रेलवे ढाला बंद था और एक लाइन पर सुपरफास्ट ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान महिला ने बंद ढाला पार करने का प्रयास किया। तभी तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आकर घायल हो गई। ट्रेन गुजरने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी पहुंचा। डॉक्टर मुरारी राय ने घायल महिला की पहचान कमलावती देवी (पत्नी बंका लाल यादव, ग्राम कतवार, थाना आसाव, जिला सिवान, बिहार) के रूप में की। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे इलाज के लिए देवरिया रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद लोगों से बंद रेलवे फाटक पार न करने और सावधानी बरतने की अपील की है।
छत्तीसगढ़: सूरजपुर में सरकारी दस्तावेज जलाने और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने तुलसीपुर मां पाटेश्वरी मंदिर में पूजन और गोशाला का किया निरीक्षण
उत्तराखंड: वाल्मीकि समाज के रीतिरिवाजों में अलीगढ़ से देहरादून आगंतुकों का भव्य स्वागत हुआ
उत्तर प्रदेश: परिषदीय विद्यालय रसोइयों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर की गई बैठक
हरियाणा: BSP ने जिला कैथल में संगठन समीक्षा बैठक करी आयोजित
उत्तर प्रदेश: राघव चड्ढा ने मोबाइल प्लान में 13वां रिचार्ज रोकने की करी मांग