Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: परसोतमभाई एन. मुंगरा ने राजकोट वार्ड-12 से महानगरपालिका चुनाव के लिए दावेदारी की गई पेश 

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Sojitra Ashaben , Date: 03/04/2026 05:32:57 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Sojitra Ashaben ,
  • Date:
  • 03/04/2026 05:32:57 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: न्याय एवं अधिकार समिति गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष श्री परसोतमभाई एन. मुंगरा, जो एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी राजकोट कमलम में आयोजित सेंसेस (दावेदारी) प्रक्रिया में भाग लिया।

विस्तार

गुजरात: न्याय एवं अधिकार समिति गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष श्री परसोतमभाई एन. मुंगरा, जो एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी राजकोट कमलम में आयोजित सेंसेस (दावेदारी) प्रक्रिया में भाग लिया। इस प्रक्रिया में उन्होंने आगामी राजकोट महानगरपालिका चुनाव में वार्ड नंबर 12 से चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। दिनांक 02/04/2026, गुरुवार को उन्होंने राजकोट के शीतल पार्क के पास स्थित कमलम कार्यालय में अपना दावेदारी फॉर्म भरा। वे समाज के लिए हमेशा निस्वार्थ भाव से जनसेवा करते रहे हैं। गुजरात में किसी भी समस्या के लिए वे हमेशा जनता के साथ खड़े रहते हैं और उनके हकों के लिए संघर्ष करते हैं। किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी, पानी, सड़क, मिलावटखोरी, नकली दवाइयाँ, दूध, घी, छाछ, कोल्ड ड्रिंक्स, अनाज, कृषि दवाएं और बीजों में मिलावट जैसे मुद्दों पर उन्होंने लगातार आवाज उठाई है। वे नकली डॉक्टरों, फर्जी लैबोरेटरी और अवैध अस्पतालों के खिलाफ भी बेखौफ होकर आवाज उठाते रहे हैं। हाल के समय में गुजरात में कई फर्जी डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी, पुलिस अधिकारी, इनकम टैक्स अधिकारी, पीएसआई, एएसआई और शिक्षक पकड़े गए हैं, जिनके खिलाफ भी उन्होंने लगातार आवाज उठाई है।


राजकोट में शराब, ड्रग्स, गांजा, चरस और देशी शराब का अवैध कारोबार बड़े स्तर पर हो रहा है, खासकर शहरी झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में। वार्ड नंबर 12 में सार्वजनिक मार्गों पर भी ऐसी गतिविधियां चल रही हैं, जिसके खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई है। उन्होंने किसानों के लिए समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद की मांग भी उठाई है। शहरी समस्याओं जैसे सड़क, गड्ढों की मरम्मत आदि के लिए वे लगातार गुजरात सरकार तक अपनी बात पहुंचाते रहे हैं। वे समाज सेवा के लिए हमेशा निर्भीक होकर कार्य करते हैं और किसी भी प्रकार का डर नहीं रखते। राजकोट में दिनदहाड़े लूट, हत्या और गुंडागर्दी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसके लिए अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने और कानून को और सख्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने सामाजिक संगठनों और मानव अधिकार समिति में राजकोट जिला मीडिया प्रभारी के रूप में भी सेवा दी है। वर्तमान में वे न्याय एवं अधिकार समिति गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष तथा पुलिस मित्र संगठन में जिला कोऑर्डिनेटर हैं। साथ ही वे भारत निविदा लाइन समाचार में राजकोट जिला क्राइम रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं।