Contact for Advertisement 9919916171


दिल्ली: गूंजी कटंगी की आवाज, स्वास्थ्य-शिक्षा सुधार कार्यक्रम में विधायक गौरव पारधी की दमदार मौजूदगी

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Ashok Mahule , Date: 29/05/2026 11:40:26 am Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Ashok Mahule ,
  • Date:
  • 29/05/2026 11:40:26 am
Share:

संक्षेप

दिल्ली: कंटगी बालाघाट में 25 मई को नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च एंड चेंज फाउंडेशन द्वारा बिल्डिंग विकसित भारत 2047 एडवांसिंग हेल्थ एंड एजुकेशन रिफॉर्म विषय पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में कटंगी विधानसभा के माननीय विधायक गौरव सिंह पारधी ने सहभागिता की।

विस्तार

दिल्ली: कंटगी बालाघाट में 25 मई को नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च एंड चेंज फाउंडेशन द्वारा बिल्डिंग विकसित भारत 2047 एडवांसिंग हेल्थ एंड एजुकेशन रिफॉर्म विषय पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में कटंगी विधानसभा के माननीय विधायक गौरव सिंह पारधी ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य विकसित भारत के निर्माण की दिशा में स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में आवश्यक सुधारों और भविष्य की नीतियों पर व्यापक चर्चा करना था।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा एवं सांसद डॉ. सी.एन. मंजूनाथ सहित देशभर के विभिन्न राज्यों से आए विधायकगण, नीति विशेषज्ञ एवं विषय विशेषज्ञ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं सार्थक विचार-विमर्श किया गया तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने हेतु अनेक महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए।

राष्ट्रीय आयोजनों में गौरव पारधी कर रहे कटंगी विधानसभा की सशक्त भागीदारी

विधायक श्री गौरव सिंह पारधी की इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहभागिता कटंगी विधानसभा के लिए गौरव और सम्मान का विषय है। राष्ट्रीय स्तर के ऐसे महत्वपूर्ण मंचों पर उनकी उपस्थिति न केवल मध्य प्रदेश बल्कि संपूर्ण कटंगी विधानसभा क्षेत्र के प्रभावी प्रतिनिधित्व को दर्शाती है। देश के विकास, नीति निर्माण और जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी सक्रिय सहभागिता क्षेत्र की बढ़ती पहचान और सशक्त भागीदारी को भी प्रदर्शित करती है।


Featured News