-
☰
मध्य प्रदेश: नलों में मोटर लगाकर पानी खींचने वालों पर कड़ा शिकंजा, 7 मोटर पंप किए जब्त
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: बालाघाट नगर में गहराते जलसंकट के बीच नगरपालिका ने नलों में मोटर लगाकर अतिरिक्त पानी खींचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: बालाघाट नगर में गहराते जलसंकट के बीच नगरपालिका ने नलों में मोटर लगाकर अतिरिक्त पानी खींचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। नगरपालिका के जलप्रदाय विभाग ने गुरुवार को विशेष जांच अभियान चलाकर विभिन्न वार्डों से 7 मोटर पंप जब्त किए हैं। ये मोटरें नल कनेक्शन में लगाकर पानी खींचने के लिए उपयोग की जा रही थीं, जिससे अन्य नागरिकों को पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही थी। नगर में लगातार बढ़ती गर्मी और जलस्तर में गिरावट के कारण पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई है। कई वार्डों में टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है, वहीं नलों से भी सीमित मात्रा में पानी मिल रहा है। ऐसे में कुछ लोगों द्वारा टिल्लू पंप लगाकर अधिक पानी खींचने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद नगरपालिका प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सूर्यप्रकाश उइके के निर्देश पर जलप्रदाय विभाग ने वार्ड क्रमांक 33 सहित अन्य वार्डों में छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान 7 मोटर पंप बरामद किए गए, जिन्हें जब्त कर संबंधित लोगों के खिलाफ पंचनामा तैयार किया गया है। नगरपालिका द्वारा इनके खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जाएगी। सीएमओ सूर्यप्रकाश उइके ने बताया कि नगर में लगातार मुनादी कर नागरिकों को नल कनेक्शन में मोटर पंप नहीं लगाने की समझाइश दी जा रही थी। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर अतिरिक्त पानी खींच रहे थे, जिससे अन्य क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हो रही थी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान उपयंत्री ज्योति मेश्राम, जलप्रदाय शाखा प्रभारी भुवनेश्वर शिव, राजकुमार कावरे, पुनीत बिसेन, संदीप श्रीवास्तव, शंकर, मुन्ना, गोविंद, विनोद, रामप्रसाद, भीकू एवं संतोष नागेश्वर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजस्थान: अवैध बजरी खनन रोकना बनी पहली प्राथमिकता, साइबर अपराधियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई
राजस्थान: पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध शराब, सट्टा और साइबर ठगों पर कड़ा शिकंजा
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण पत्रकारों की एकजुटता, भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने गठन का किया ऐलान
राजस्थान: ग्राम पंचायत में समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना, आश्वासन के बाद होगा खत्म
राजस्थान: भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर मनीष बैरवा का हुआ सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: माँ शाकंभरी देवी क्षेत्र में तेज जलप्रवाह से हुआ हादसा, प्रशासन अलर्ट पर