-
☰
राजस्थान: अवैध बजरी खनन रोकना बनी पहली प्राथमिकता, साइबर अपराधियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई
- Photo by :
संक्षेप
राजस्थान: टॉक के जिले के नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षका रोशन मीणा ने शुक्रवार को जिले के सभी पुलिस अधिकारिये और चावधिकारियों को पहती प्रथम बैठक लेकर कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया।
विस्तार
राजस्थान: टॉक के जिले के नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षका रोशन मीणा ने शुक्रवार को जिले के सभी पुलिस अधिकारिये और चावधिकारियों को पहती प्रथम बैठक लेकर कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया। बैठक में उन्होंने अबैध बजरी खनन, साइबर अपराध, मादक पदार्थ तरकारी तथा सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कार्यभार संभालने के बाद जिले की स्थिति की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली तथा विभिन्न थाना क्षेत्रों के अपराधियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सबसे पहले अवैध बजरी खनन के मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए कहा कि जिले में किसी भी सूरत में अवैध खनन नहीं होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पदि कोई पुलिस अधिकारी वा कर्मचारी अवैध बजरी खनन में संलिम पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साइबर अपराधों पर विशेष निगरानी के निर्देश। बैठक के दौरान एसपी रोशन मीणा ने साइबर अपराओं को वर्तमान समय की बड़ी चुनौती बताते हुए पुलिस अधिकारियों की सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, बैंकिंग फ्रॉड और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए। आमजन को जागरूक करने के साथ-साथ अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों का विश्वास पुलिस पर बना रहे। उनहोंने अधिकारियों से कहा कि साइबर अपराधों की शिकायतों की गंभीरता से लेते हुए त्वरित अनुसंधान कियख जाए और तकनीकी संसाधनों का अधिकाधिक उपयोग कर अपराधियों तक पहुंच बनाई जाए। साथ ही प्रमीण क्षेत्रों में भी साइबर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को नहीं मिलेगी छूट पुलिस अधीक्षक ने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि टोंक जिले की पहचान आपसी भाईचारे और संप्रदायिक सौहार्द से रही है तथा इसे हर हाल में कायम रखा जाएगा। उन्हेंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ गतिविधियां या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सांप्रदायिकता फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता। बरतने तथा सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। नशा तस्करों पर भी चलेगा। अभियान बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के बढते प्रभाव को लेकर भी चिंता जताई गई। एमपी रोशन मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखे समाज और और पुलिस दोनों की जिम्मेदारी है। ऐसे में अवैध मादक पदाथों की विक्री और तस्करी में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने कहा कि अवैध बजरी खनन रोकना उनकी पहली प्राथमिकता देगी। इसके साथ ही साइबर अपराधियों, नशा तस्करों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने ने वाले तत्वों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और विश्वास कायम सहने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव, पुलिस उपमीक्षक मृत्युंजय मिश्रा सहित मीडिया के लोग मौजूद रहे।
राजस्थान: पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध शराब, सट्टा और साइबर ठगों पर कड़ा शिकंजा
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण पत्रकारों की एकजुटता, भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने गठन का किया ऐलान
राजस्थान: ग्राम पंचायत में समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना, आश्वासन के बाद होगा खत्म
राजस्थान: भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर मनीष बैरवा का हुआ सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: माँ शाकंभरी देवी क्षेत्र में तेज जलप्रवाह से हुआ हादसा, प्रशासन अलर्ट पर