Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पुलिस की कार्रवाई

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 17/08/2026 10:59:46 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 17/08/2026 10:59:46 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: फतेहाबाद चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत बस अड्डा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। 

विस्तार

गुजरात: फतेहाबाद चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत बस अड्डा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रतिया की टिब्बा कॉलोनी, वार्ड नंबर 12 निवासी कालूराम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हरनाम सिंह कॉलोनी, बीघड़ रोड निवासी रामस्वरूप ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 6 अगस्त की रात उसने अपनी मोटरसाइकिल फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के पास खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो बाइक वहां नहीं मिली। काफी तलाश के बावजूद मोटरसाइकिल का पता नहीं चलने पर उसने पुलिस को सूचना दी।

शिकायत के आधार पर शहर फतेहाबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्धों की जानकारी जुटाई और कार्रवाई करते हुए कालूराम को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। बस अड्डा चौकी प्रभारी पीएसआई सुमित ने बताया कि मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 349, दिनांक 14 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।