Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: छोटे सब्जी विक्रेताओं पर जुर्माने का आरोप, नगर पालिका की कार्रवाई पर उठे सवाल
 

- Photo by :

गुजरात  Published by: Maheshwari Kanjibhai Naranbhai , Date: 18/03/2026 04:32:47 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Maheshwari Kanjibhai Naranbhai ,
  • Date:
  • 18/03/2026 04:32:47 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: आज गांधीधाम नगर पालिका के कर्मचारियों ने नई सुंदरपुरी पानी के टांके के शाक मार्केट में छोटे-छोटे सब्जी विक्रेताओं को गलत तरीके से परेशान किया और पन्नी (प्लास्टिक) के मुद्दे पर अनुचित रूप से जुर्माना लगाया।

विस्तार

गुजरात: आज गांधीधाम नगर पालिका के कर्मचारियों ने नई सुंदरपुरी पानी के टांके के शाक मार्केट में छोटे-छोटे सब्जी विक्रेताओं को गलत तरीके से परेशान किया और पन्नी (प्लास्टिक) के मुद्दे पर अनुचित रूप से जुर्माना लगाया। गांधीधाम के मार्केट में बड़ी-बड़ी प्लास्टिक की दुकानों पर कोई कार्रवाई (रेड) नहीं की जाती, लेकिन छोटे व्यापारियों पर जुर्माना लगाने के लिए ही अधिकारी बाजार में पहुंचे थे। छोटे व्यापारी सुबह चार बजे उठकर मार्केट में आते हैं और शाम तक सब्जियां बेचकर अपना गुजारा करते हैं। जो भी कमाई होती है, वह नगर पालिका के कर्मचारियों को गलत तरीके से जुर्माने के रूप में देनी पड़ती है। पहले बड़ी दुकानों में प्लास्टिक की पन्नी बंद कराएं, उसके बाद छोटे व्यापारियों पर कार्रवाई करें। छोटे व्यापारियों को चार दिन पहले कोई सूचना भी नहीं दी गई और आज अचानक मार्केट में जुर्माना लगाने के लिए नगर पालिका के कर्मचारी पहुंच गए।