Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: फतेहाबाद साइबर पुलिस ने 11 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, तकनीकी निगरानी से मिली सफलता

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 12/09/2026 10:58:11 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 12/09/2026 10:58:11 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: फतेहाबाद गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में फतेहाबाद साइबर थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

विस्तार

गुजरात: फतेहाबाद गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में फतेहाबाद साइबर थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अलग-अलग शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई गई है। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस ने बरामद मोबाइल संबंधित लोगों को वापस किए। खोया हुआ फोन वापस मिलने पर नागरिकों ने राहत जताई और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने साइबर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की भी सराहना की।

पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने शिकायतों की जांच के दौरान तकनीकी माध्यमों का सहारा लिया। आईएमईआई नंबर के जरिए मोबाइलों की ट्रैकिंग की गई। इसके साथ ही डिजिटल सर्विलांस और तकनीकी विश्लेषण की मदद से फोन के संबंध में जरूरी जानकारी जुटाई गई। जांच के आधार पर अलग-अलग स्थानों से मोबाइल बरामद किए गए।

बरामद मोबाइल प्राप्त करने वालों में जमालपुर निवासी अजय, नाडौडी भूना निवासी रामू, टोहाना निवासी प्रेम चंद, बडोपल निवासी वेद कुमार, जाखल निवासी मनप्रीत, खाबड़ा निवासी आरती, भट्टू कलां निवासी राजेन्द्र कुमार, जाखल निवासी विकास, जींद निवासी मोहित, टोहाना निवासी खुशी और आदमपुर हिसार निवासी सन्दीप शामिल हैं।

एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल तभी सार्थक है, जब उसका लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई करने और उन्हें राहत देने के लिए तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर रही है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना मिलने से पुलिस को कार्रवाई करने और संभावित आर्थिक नुकसान को रोकने में मदद मिलती है।

Related News

 उत्तर प्रदेश: कुतुबशेर पुलिस ने शराब तस्कर को पकड़ा, हरियाणा मार्का देशी शराब की 6 बोतल बरामद

मध्य प्रदेश: संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की कलश यात्रा पोरसा शहर में निकाली, जगह- जगह हुआ भव्य स्वागत 

मध्य प्रदेश: उसैथ घाट पर स्टीमर सेवा शुरू कराने की मांग, कांग्रेस ने CM मोहन यादव का फूंका पुतला 

छत्तीसगढ़: कोरबा में अडानी प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा, रोजगार और सुविधाओं की उठी मांग

मध्य प्रदेश: SC/ST मामले को लेकर समझाने गए अधेड़ की हत्या, लोहे की वस्तु से हमले का आरोप

मध्य प्रदेश: 17 सितंबर से ग्रामीण संपत्तियों की होगी रजिस्ट्री, अंबाह-पोरसा में पटवारियों को दिया प्रशिक्षण


Featured News