Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जनपदीय वुशु प्रतियोगिता आयोजित, मंडलीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 12/09/2026 10:29:19 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 12/09/2026 10:29:19 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, इंग्लिशिया लाइन, वाराणसी में आज दिनांक 11 सितंबर 2026 को जनपदीय वुशु प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका वर्ग) का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, इंग्लिशिया लाइन, वाराणसी में आज दिनांक 11 सितंबर 2026 को जनपदीय वुशु प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका वर्ग) का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानगर उपाध्यक्ष भाजपा श्रीमती कुसुम पटेल जी तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय पार्षद श्री सुशील गुप्ता जी रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक जिला वुशु संगठन के सचिव श्री गोपाल सेठ जी रहे। इस अवसर पर जनपदीय क्रीड़ा सचिव श्री सर्वेश कुमार सिंह, मंडलीय व्यायाम शिक्षक श्री राजेश सिंह, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. जगजीत सिंह, डॉ. राजीव सिंह, श्री देवेंद्र गोस्वामी, श्री आशुतोष कुमार, श्री धनंजय त्रिपाठी, श्री विवेक कुमार सिंह, श्री उपेंद्र कुमार सिंह, सुश्री प्रिया मिश्रा एवं श्रीमती पूजा राय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों को अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्यजनों द्वारा आगामी मंडलीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के अंत में श्री अखिलेश राय द्वारा सभी अतिथियों, निर्णायकों, खेल अधिकारियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। विद्यालय परिवार ने चयनित सभी खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related News

 उत्तर प्रदेश: कुतुबशेर पुलिस ने शराब तस्कर को पकड़ा, हरियाणा मार्का देशी शराब की 6 बोतल बरामद

मध्य प्रदेश: संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की कलश यात्रा पोरसा शहर में निकाली, जगह- जगह हुआ भव्य स्वागत 

मध्य प्रदेश: उसैथ घाट पर स्टीमर सेवा शुरू कराने की मांग, कांग्रेस ने CM मोहन यादव का फूंका पुतला 

छत्तीसगढ़: कोरबा में अडानी प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा, रोजगार और सुविधाओं की उठी मांग

मध्य प्रदेश: SC/ST मामले को लेकर समझाने गए अधेड़ की हत्या, लोहे की वस्तु से हमले का आरोप

मध्य प्रदेश: 17 सितंबर से ग्रामीण संपत्तियों की होगी रजिस्ट्री, अंबाह-पोरसा में पटवारियों को दिया प्रशिक्षण


Featured News