Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मेला गुघाल की तैयारियां अंतिम दौर में, जीआईसी सभागार में होंगे अधिकांश सांस्कृतिक कार्यक्रम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 12/09/2026 11:25:01 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 12/09/2026 11:25:01 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सांस्कृतिक वार्षिक सुप्रसिद्ध गुघाल के शुभ अवसर पर दंगल व मुशायरा आदि कुछ कार्यक्रमों को छोड़कर मेला गुघाल के सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम नेहरु मार्केट स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज के बहुउद्देश्य सभागार में सम्पन्न होंगे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सांस्कृतिक वार्षिक सुप्रसिद्ध गुघाल के शुभ अवसर पर दंगल व मुशायरा आदि कुछ कार्यक्रमों को छोड़कर मेला गुघाल के सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम नेहरु मार्केट स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज के बहुउद्देश्य सभागार में सम्पन्न होंगे। महापौर डॉक्टर अजय कुमार ने स्थल निरीक्षण तथा नगरायुक्त व अन्य अधिकारियों से विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया। महापौर डॉक्टर अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि ने मेला गुघाल की तैयारियों को अंतिम रुप देने के लिए आज मेला अधिकारी प्रदीप यादव सहित अन्य नगर निगम अधिकारियों के साथ महाड़ी स्थल, भैरव मंदिर मेला गुघाल स्थल, जुबली पार्क तथा राजकीय इण्टर कॉलेज (जीआईसी) का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपसभापति मयंक गर्ग एवं मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय चौहान व अनेक पार्षद शामिल रहे।


नगरायुक्त शिपू गिरि व महापौर डॉक्टर अजय कुमार ने महाड़ी स्थल पर पूर्णतः साफ-सफाई, दीवारों पर रंगाई-पुताई, श्रद्धालुओं के महाड़ी स्थल पर प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग मार्गो की व्यवस्था, शौचालय निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा करने तथा पेड़ों की कटाई-छंटाई के निर्देश दिए। भैरव मंदिर के निकट मेला गुघाल स्थल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मेले के दौरान फव्वारे के नियमित रुप से चलने और प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यक स्थानों पर रंगाई-पुताई व पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इससे पूर्व महापौर डॉक्टर अजय कुमार, नगरायुक्त शिपू गिरि, उपसभापति मयंक गर्ग ने महाड़ी स्थल पर नेजा के सामने नतमस्तक हो श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज से मेला शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने तथा शहर में अमन-चैन की मंगल कामना की। जीआईसी में नवनिर्मित बहुउद्देशीय सभागार का निरीक्षण करने के बाद महापौर ने बताया कि दंगल आदि कुछ कार्यक्रमों को छोड़कर मेला गुघाल के शेष सब कार्यक्रम जीआईसी सभागार में होंगे। व्यवस्था की दृष्टि से कॉलेज के तिब्बती मार्किट वाले गेट का भी उपयोग किया जायेगा तथा कार्यक्रम के समय में नेहरु मार्किट व प्रताप मार्किट क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित किया जायेगा। महापौर ने जुबली पार्क में भी श्रीराम लीला स्थल की साफ-सफाई व मंचीय स्थल को ठीक कराने को कहा। 


नगरायुक्त ने उद्यान विभाग को अंबाला रोड व गंगोह रोड आदि के डिवाइडरों की घास कटाई व साफ सफाई के निर्देश दिए। महाड़ी स्थल पर उक्त के अलावा पार्षद मुकेश गक्खड़, पार्षद ज्योति अग्रवाल, चौ.वीरसैन सिद्धू, नीरज शर्मा, समीर अंसारी, वीरेन्द्र उपाध्याय, संजय सैनी, पार्षद प्रतिनिधि नीरज दिवाकर, राकेश कल्याण, अनिल शर्मा तथा अपर नगरायुक्त मृत्युंजय, सहायक नगरायुक्त जे पी यादव, बिकास धर दुबे, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेंद्र मिश्र, पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉक्टर संदीप मिश्रा साहित अनेक अधिकारी शामिल रहे। मेला गुघाल के सांस्कृतिक आयोजन के लिए महापौर ने वार्ड 48 के पार्षद दिग्विजय चौहान की अध्यक्षता में एक आयोजन समिति का गठन किया है। समिति में वार्ड 10 की पार्षद रेनू शर्मा व वार्ड 13 की पार्षद आरती को शामिल किया गया है।

Related News

 उत्तर प्रदेश: कुतुबशेर पुलिस ने शराब तस्कर को पकड़ा, हरियाणा मार्का देशी शराब की 6 बोतल बरामद

मध्य प्रदेश: संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की कलश यात्रा पोरसा शहर में निकाली, जगह- जगह हुआ भव्य स्वागत 

मध्य प्रदेश: उसैथ घाट पर स्टीमर सेवा शुरू कराने की मांग, कांग्रेस ने CM मोहन यादव का फूंका पुतला 

छत्तीसगढ़: कोरबा में अडानी प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा, रोजगार और सुविधाओं की उठी मांग

मध्य प्रदेश: SC/ST मामले को लेकर समझाने गए अधेड़ की हत्या, लोहे की वस्तु से हमले का आरोप

मध्य प्रदेश: 17 सितंबर से ग्रामीण संपत्तियों की होगी रजिस्ट्री, अंबाह-पोरसा में पटवारियों को दिया प्रशिक्षण


Featured News