-
☰
गुजरात: राजेश्वर भगवान के 144वें जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, जागरण किया गया आयोजित
- Photo by :
संक्षेप
गुजरात: आंजणा पटेल समाज द्वारा आराध्य गुरुदेव, मानवता के मार्गदर्शक परम पूजनीय प्रातः स्मरणीय वंदनीय श्री श्री 1008 श्री राजेश्वर भगवान तथा पवित्र महंत श्री 108 श्री गुजारामजी महाराज (गादीपति श्री राजेश्वर धाम) के आशीर्वाद से 144वें जन्मोत्सव की भावभीनी तैयारी की जा रही है।
विस्तार
गुजरात: आंजणा पटेल समाज द्वारा आराध्य गुरुदेव, मानवता के मार्गदर्शक परम पूजनीय प्रातः स्मरणीय वंदनीय श्री श्री 1008 श्री राजेश्वर भगवान तथा पवित्र महंत श्री 108 श्री गुजारामजी महाराज (गादीपति श्री राजेश्वर धाम) के आशीर्वाद से 144वें जन्मोत्सव की भावभीनी तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। समाज के अग्रणी, युवा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहकर कार्यक्रम को भव्य बनाएंगे। कार्यक्रम के दौरान भगवान के जीवनचरित्र एवं उनके उपदेशों पर प्रकाश डाला जाएगा, जिसमें मानवता, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जाएगा। रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन के साथ पूरी रात भक्तिमय वातावरण रहेगा। दिनांक 25/03/2026 (गुरुवार) को भव्य लोकमेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन श्री रामराम आंजणा आश्रम ट्रस्ट, मोटा मेसरा (वाव-थराद) में किया गया है। संतश्री चेलारामजी के स्मरण के साथ पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिलेगा। समाज के अग्रणियों द्वारा सभी से एकता और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने की अपील की गई है।
बिहार: रामनवमी की भव्य शोभायात्रा, भक्ति और उत्साह से हुआ सज्जित
उत्तर प्रदेश: स्कॉर्पियो से 42 पेटी अवैध शराब हुई बरामद, तस्कर फरार
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को टक्कर मार गंभीर रूप से किया घायल
उत्तर प्रदेश: बेकाबू कार खाई में जाकर गिरी, 17 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल
छत्तीसगढ़: सूरजपुर कॉलेज के MSC छात्र-छात्राओं ने अमृतधारा जलप्रपात का पारिस्थितिकी अध्ययन किया