-
☰
उत्तर प्रदेश: प्रेम नगर वार्ड में 15 लाख की लागत से सड़क निर्माण का शुभारंभ, महापौर ने किया उद्घाटन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महापौर डॉक्टर अजय कुमार ने शहर के प्रेम नगर वार्ड 33 में नगर निगम निधि से निर्मित होने वाली सड़क के निर्माण कार्य का वेद मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महापौर डॉक्टर अजय कुमार ने शहर के प्रेम नगर वार्ड 33 में नगर निगम निधि से निर्मित होने वाली सड़क के निर्माण कार्य का वेद मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। सड़क निर्माण पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत आयेगी। प्रातःकाल महापौर डॉक्टर अजय कुमार वार्ड 33 में प्रेम नगर स्टेट बैंक कॉलोनी पहुंचे तो क्षेत्र के लोगों ने महापौर का फूल-मालाओं से शानदार स्वागत किया। महापौर ने क्षेत्र के लोगों की मांग को पूरा करते हुए उक्त गली में वेद मंत्रोच्चार के बीच सड़क पर गेंती चलाकर सड़़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महापौर डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि सड़कों और नालियों का निर्माण किसी भी क्षेत्र के बुनियादी ढांचे की रीढ़ होता है, जो समग्र विकास, स्वास्थ्य और आर्थिक समृद्धि के दरवाजे खोलता है। हमारा लक्ष्य एक कदम विकास की ओर, अंधेरी ठहराव से प्रकाश की ओर उक्ति को अमलीजामा पहनाते हुए नगर निगम लगातार महानगर में सड़कों, नालियों व पुलियाओं का निर्माण कार्य करा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जोगिंदर लाला, मंडल महामंत्री जयवीर खटाना, पार्षद प्रतिनिधि संदीप चौधरी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बिहार: रामनवमी की भव्य शोभायात्रा, भक्ति और उत्साह से हुआ सज्जित
उत्तर प्रदेश: स्कॉर्पियो से 42 पेटी अवैध शराब हुई बरामद, तस्कर फरार
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को टक्कर मार गंभीर रूप से किया घायल
उत्तर प्रदेश: बेकाबू कार खाई में जाकर गिरी, 17 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल
छत्तीसगढ़: सूरजपुर कॉलेज के MSC छात्र-छात्राओं ने अमृतधारा जलप्रपात का पारिस्थितिकी अध्ययन किया