Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: पशु चिकित्सालय भवन हेतु 2.5 करोड़ किए गए दान, चांडक परिवार को किया सम्मानित

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mahesh Kumar Purohit , Date: 26/03/2026 10:49:53 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mahesh Kumar Purohit ,
  • Date:
  • 26/03/2026 10:49:53 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: फलोदी 25 मार्च जिला पशु चिकित्सालय के नए भवन निर्माण के लिए 2,5 करोड़ रुपए देने की घोषणा करने वाले चांडक परिवार का सम्मान किया।

विस्तार

राजस्थान: फलोदी 25 मार्च जिला पशु चिकित्सालय के नए भवन निर्माण के लिए 2,5 करोड़ रुपए देने की घोषणा करने वाले चांडक परिवार का सम्मान किया। पशु पालन विभाग फलोदी द्वारा भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसने भामाशाह गोपी किशन चांडक , गोपाल चांडक , श्रीमति विनती चांडक सहित परिवारजनों एवं राजकीय पशु चिकित्सा उपकेन्द्र सालासर हेतु भूमि दान करने वाले श्रीमती उर्मिला पत्नी धर्माराम विश्नोई का साफा , माला पहना कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंच पर पूर्व राज्यसभा सदस्य नारायण लाल पंचारिया , उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी , गौ भक्त और इस कार्य के लिए प्रोत्साहित करने वाले गिरिराज व्यास , सहित कई प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंचासिनों के साथ ही जिला कार्यालय उपनिदेशक पशुपालन विभाग फलोदी के उप निदेशक डॉ भागीरथ सोनी ने भामाशाह द्वारा भवन निर्माण में ढाई करोड़ रुपए की घोषणा का एम ओ यू की प्रति प्रदान कि गई वही भामाशाहों को प्रमाण पत्र दे कर आभार व्यक्त किया गया।