Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 08/07/2026 12:36:12 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 08/07/2026 12:36:12 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: थाना शहर टोहाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना से मिली सफलता

थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसपाल पुत्र गुरमीत सिंह और रॉबिन पुत्र बलजीत सिंह, दोनों निवासी गांव ललौदा, टोहाना के रूप में हुई है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को काबू किया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।

हर्बल पार्क के पास से हुई थी मोटरसाइकिल चोरी

पुलिस के अनुसार, गुरमीत सिंह पुत्र पाला, निवासी गांव दिवाल, जिला कैथल, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 14 अप्रैल 2026 को कंपनी के कार्य से टोहाना आया था। उसने टोहाना-चंडीगढ़ रोड स्थित हर्बल पार्क के समीप अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी। कुछ समय बाद लौटने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

बीएनएस की धारा 303(2) के तहत दर्ज हुआ था मामला

शिकायत के आधार पर थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 180, दिनांक 18 जून 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

आज न्यायालय में किया जाएगा पेश

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में नियमानुसार आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों का अन्य चोरी की वारदातों से भी कोई संबंध है या नहीं।