-
☰
हरियाणा: व्हाट्सएप और वीओआईपी कॉल से ठगी पर फतेहाबाद पुलिस ने की एडवाइजरी जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने आमजन को साइबर अपराधियों के नए तरीकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए व्हाट्सएप एवं वीओआईपी कॉल के माध्यम से की जा रही जबरन वसूली और ऑनलाइन ठगी को लेकर जन-जागरूकता एडवाइजरी जारी की है।
विस्तार
हरियाणा: फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने आमजन को साइबर अपराधियों के नए तरीकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए व्हाट्सएप एवं वीओआईपी कॉल के माध्यम से की जा रही जबरन वसूली और ऑनलाइन ठगी को लेकर जन-जागरूकता एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि साइबर ठग विदेशी या मास्क्ड नंबरों का इस्तेमाल कर खुद को पुलिस, सीबीआई अथवा अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों को डराते, धमकाते या झूठे मामलों में फंसाने का भय दिखाकर पैसे ऐंठने का प्रयास करते हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने आमजन को इस प्रकार के साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के लिए ‘अभेद्य ऐप’ और ‘दोहरी ओटीपी प्रणाली’ जैसी महत्वपूर्ण सुरक्षा पहल शुरू की हैं। ‘अभेद्य ऐप’ संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय लोकेशन, अज्ञात नंबरों से आने वाली वीओआईपी कॉल, व्हाट्सएप कॉल, वॉयस नोट्स और संदेशों को पहचानने व ब्लॉक करने में सहायक है। वहीं ‘दोहरी ओटीपी प्रणाली’ विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के ऑनलाइन लेनदेन को अधिक सुरक्षित बनाती है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी कई बार फर्जी लिंक, मोबाइल ऐप या दस्तावेज भेजकर लोगों की बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी हासिल करने का प्रयास भी करते हैं। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय सतर्कता बरतना ही सबसे प्रभावी बचाव है। ▪️ अपने मोबाइल में ‘अभेद्य ऐप’ इंस्टॉल करें। यदि ये संकेत दिखाई दें तो तुरंत सतर्क हो जाएं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की साइबर ठगी या जबरन वसूली का शिकार होता है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा निकटतम थाना या साइबर सेल को भी तुरंत सूचना दें। उन्होंने आमजन से अपील की कि साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बचें, सुरक्षा संबंधी सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करें तथा अपने परिवार और परिचितों को भी इन तरीकों के बारे में जागरूक करें। सतर्कता और समय पर दी गई सूचना ही साइबर अपराधों के विरुद्ध सबसे प्रभावी सुरक्षा है।
आमजन के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय
▪️ अज्ञात, विदेशी या मास्क्ड नंबरों से आने वाली कॉल एवं संदेशों से सतर्क रहें।
▪️ किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक विवरण या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें।
▪️ ऑनलाइन भुगतान के दौरान ‘दोहरी ओटीपी प्रणाली’ का उपयोग करें।
▪️ वरिष्ठ नागरिक अतिरिक्त सुरक्षा के लिए किसी विश्वसनीय परिजन को ओटीपी सत्यापन से जोड़ें।
▪️ डराने, धमकाने या लालच देने वाली कॉल पर तत्काल कोई कार्रवाई न करें।
▪️ किसी भी संदिग्ध लिंक, फाइल या ऐप को डाउनलोड करने से बचें।
▪️ विदेशी या अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप/वीओआईपी कॉल आना।
▪️ खुद को पुलिस, सीबीआई या अन्य एजेंसी का अधिकारी बताना।
▪️ तुरंत पैसे भेजने का दबाव बनाना।
▪️ संदिग्ध लिंक या ऐप डाउनलोड करने के लिए कहना।
▪️ ओटीपी, बैंक खाता या अन्य वित्तीय जानकारी मांगना।
उत्तर प्रदेश: एथेनॉल प्लांट विवाद पर कंपनी का जवाब, अफवाहों का किया खंडन
हरियाणा: 10 जुलाई तक हर हाल में पूरा होगा डिजिटाइजेशन, एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश
हरियाणा: एसआईआर अभियान में उत्कृष्ट कार्य पर बीएलओ रामफल हुए सम्मानित
राजस्थान: करंट लगने से किसान की मौत पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जांच जारी