-
☰
गुजरात: श्मशान के बाहर कूड़ेदान में मिला आधा जला शव, फोरेंसिक जांच में बंदर का निकला शव
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: वडोदरा शहर के गोत्री क्षेत्र स्थित श्मशानगृह के बाहर कूड़ेदान में आधा जला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
विस्तार
गुजरात: वडोदरा शहर के गोत्री क्षेत्र स्थित श्मशानगृह के बाहर कूड़ेदान में आधा जला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव देखकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की आशंकाएं फैल गईं और कुछ लोगों ने हत्या या अन्य गंभीर घटना की संभावना जताई। घटना की सूचना मिलते ही गोत्री पुलिस स्टेशन के पीआई चावड़ा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की और मामले की सच्चाई जानने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। गोत्री अस्पताल के फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. हितेश राठौड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की बारीकी से जांच की। प्रारंभिक जांच में ही उन्होंने मामले की वास्तविकता का पता लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। फोरेंसिक जांच में खुलासा हुआ कि कूड़ेदान से मिला आधा जला शव किसी इंसान का नहीं, बल्कि एक बंदर (कपिराज) का था। जांच रिपोर्ट के बाद हत्या या नरबलि जैसी आशंकाओं पर विराम लग गया। गोत्री पुलिस की त्वरित कार्रवाई और डॉ. हितेश राठौड़ की सटीक फोरेंसिक जांच के चलते कुछ ही घंटों में पूरे मामले से पर्दा उठ गया। बंदर का शव होने की पुष्टि के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने राहत की सांस ली।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न
हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर
गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद