-
☰
हरियाणा: राजकीय विद्यालय में एयर रेड वार्निंग सिस्टम पर मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा गया
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार में जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जहाज पुल में एयर रेड वार्निंग सिस्टम पर आधारित मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।
विस्तार
हरियाणा: हिसार में जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जहाज पुल में एयर रेड वार्निंग सिस्टम पर आधारित मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन अथवा आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का आकलन करना तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। मॉक ड्रिल में 50 सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों के साथ विद्यालय के 50 एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अलावा रेडक्रॉस, फायर सेफ्टी और पुलिस विभाग की टीमों ने भी पूरे अभ्यास के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का प्रदर्शन किया। अभ्यास के दौरान एयर रेड सायरन बजते ही विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। साथ ही घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने और राहत एवं बचाव कार्यों का भी सफल प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने विभिन्न टीमों के बीच समन्वय और अनुशासन की सराहना की। सिविल डिफेंस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभ्यास नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे आपदा संबंधी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन तथा राहत एजेंसियों का सहयोग करें, ताकि जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके। इस अवसर पर डीएसपी श्रद्धा सिंह, तहसीलदार मुकेश कुमार, जिला कमांडेंट होमगार्ड्स मुकेश कुमार, सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर कुलदीप, प्लाटून कमांडर रमेश कुमार, विद्यालय की प्राचार्या सीमा, एनसीसी एवं एनएसएस अधिकारी कुलदीप, फायर सेफ्टी अधिकारी साहिल, रेडक्रॉस प्रतिनिधि कुलदीप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: कांवड़ शिविर में छूटा बैग पुलिस ने खोजकर शिवभक्तों को लौटाया, पुलिस की जमकर सराहना
गुजरात: पुलिस की अनोखी पहल, बच्चों को हेलमेट पहनाकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
गुजरात: श्मशान के बाहर कूड़ेदान में मिला आधा जला शव, फोरेंसिक जांच में बंदर का निकला शव
असम: तिवा लोकनृत्य और कला को मिलेगा नया मंच, डिमरिया में शुरू हुई सांस्कृतिक कार्यशाला