Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: भारत में बढ़ता एनीमिया, आयरन युक्त आहार अपनाने की जरूरत

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 18/03/2026 10:57:19 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 18/03/2026 10:57:19 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 5 (एनएफएचएस-5) के अनुसार, भारत में 15-49 वर्ष की आयु की लगभग 57-59% महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं।

विस्तार

गुजरात: राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 5 (एनएफएचएस-5) के अनुसार, भारत में 15-49 वर्ष की आयु की लगभग 57-59% महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। यानी उनमें रक्त की कमी है। एनीमिया का मुख्य कारण आयरन की कमी है। आयरन शरीर के लिए एक अत्यंत आवश्यक खनिज है। आयरन की कमी से शरीर धीरे-धीरे कमजोर हो जाता है। लोग अक्सर इसके शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, उन्हें सामान्य थकान समझ लेते हैं। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो एनीमिया के खतरे से बचाव कर सकते हैं। लाल पत्तेदार सब्जियां उनमें से एक हैं। ये आयरन से भरपूर होती हैं।