Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: 36 साल की शानदार सेवा के बाद दो पुलिस निरीक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 01/07/2026 01:28:49 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 01/07/2026 01:28:49 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: जिला पुलिस करनाल में लंबे समय तक सराहनीय सेवाएं देने के बाद दो पुलिस निरीक्षक मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उप पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार (एचपीएस), उप पुलिस अधीक्षक राखी विश्वकर्मा (एचपीएस), अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

सेवानिवृत्त होने वालों में निरीक्षक रमेश चंद शामिल हैं, जो 29 सितंबर 1989 को हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने करीब 36 वर्ष 9 माह तक पुलिस विभाग में सेवाएं दीं। अपनी सेवा अवधि के दौरान उन्हें 22 रिवॉर्ड प्राप्त हुए। वहीं निरीक्षक दिलबाग सिंह ने 13 अक्टूबर 1989 को हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर अपनी सेवा शुरू की थी। उन्होंने भी लगभग 36 वर्ष 9 माह तक विभाग में कार्य किया और सेवा काल में 56 रिवॉर्ड हासिल किए। जिला पुलिस करनाल ने दोनों अधिकारियों की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
 

Related News

राजस्थान: विकसित भारत-विकसित राजस्थान” कार्यक्रम में अकबर खान सम्मानित, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बने

उत्तराखंड: पुलिस चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद, युवाओं को नशे और साइबर अपराध से दूर रहने का संदेश

तेलंगाना: गवर्नमेंट हाई स्कूल के प्रिंसिपल पुली अशोक रेड्डी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, विद्यार्थियों ने दी भावुक विदाई

हरियाणा: डिजिटल मीडिया चैनलों पर रोक के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया आश्वासन

गुजरात: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

 राजस्थान: राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया डॉक्टर्स डे, माला पहनाकर डॉक्टरों का किया सम्मान


Featured News