Contact for Advertisement 9919916171


उत्तराखंड: पुलिस चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद, युवाओं को नशे और साइबर अपराध से दूर रहने का संदेश

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Ghanshyam Das , Date: 01/07/2026 05:31:31 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 01/07/2026 05:31:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: प्रदेश की सीमा से करीब 16 किलोमीटर दूर स्थित सीमावर्ती गांव कालेवाला में कस्बा भगवानपुर पुलिस द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए एक विशेष पुलिस चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तराखंड: प्रदेश की सीमा से करीब 16 किलोमीटर दूर स्थित सीमावर्ती गांव कालेवाला में कस्बा भगवानपुर पुलिस द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए एक विशेष पुलिस चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय, विश्वास और सहभागिता स्थापित करना था। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और गांव के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान थाना/कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था, सुरक्षा, युवाओं में बढ़ते नशे के प्रभाव तथा अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर अपनी बातें पुलिस अधिकारियों के सामने रखीं। पुलिस अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया।

चौपाल में विशेष रूप से युवाओं को शिक्षा, रोजगार, खेलकूद और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवा देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं और यदि वे सही दिशा में आगे बढ़ें तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने और सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराधों से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

महिला सुरक्षा को लेकर भी चौपाल में विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और युवतियों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जनता और पुलिस के बीच विश्वास मजबूत होता है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह की चौपालों का आयोजन होता रहेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ेगी और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकेगा।


Featured News