-
☰
गुजरात: सेफ सिटी अभियान के तहत महिलाओं और छात्राओं को किया गया जागरूक, 112 एप की दी गई जानकारी
- Photo by : social media
विस्तार
गुजरात: यमुनानगर महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यमुनानगर जिला पुलिस की ओर से सेफ सिटी अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सेफ सिटी पुलिस टीम ने बस स्टैंड छछरौली पर महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सेफ सिटी टीम की एएसआई नीलम ने महिलाओं और छात्राओं को 112 इमरजेंसी सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कई महिलाओं और छात्राओं के मोबाइल फोन में 112 एप डाउनलोड करवाकर इसके इस्तेमाल की प्रक्रिया भी समझाई गई। एएसआई नीलम ने बताया कि आपात स्थिति में 112 एप के माध्यम से एक बटन दबाकर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। एप के जरिए मदद मांगने पर संबंधित व्यक्ति की लोकेशन पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचती है, जिससे पुलिस को समय पर सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि यात्रा के दौरान महिलाएं वाहन नंबर, चालक का नाम, यात्रा का समय और गंतव्य जैसी जानकारी साझा कर सकती हैं। इससे किसी परेशानी की स्थिति में पुलिस को संबंधित स्थान तक पहुंचने में सहायता मिलती है। महिलाओं और छात्राओं को छेड़छाड़, पीछा करने, अश्लील टिप्पणियों, सोशल मीडिया पर उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसे अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। एएसआई नीलम ने अपील की कि महिलाएं किसी भी अपराध को सहन न करें और बिना झिझक पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिकायतों पर पुलिस गोपनीयता बनाए रखते हुए त्वरित कार्रवाई करती है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेफ सिटी अभियान का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और निडर बनाना है, ताकि वे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित महसूस कर सकें। अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सेवाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई। पुलिस के अनुसार भविष्य में भी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, शिक्षण संस्थानों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे।
पंजाब: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब में सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने तैयारियों की करी समीक्षा
राजस्थान: हरियाली अमावस्या पर जाशमा-मंगरा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
हरियाणा: घिराय गांव में डीसी राहुल नरवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 50 शिकायतों पर हुई सुनवाई
उत्तर प्रदेश: महोबा में 80 वर्षीय बुजुर्ग पर लकड़ी से किया गया हमला, अस्पताल में हुई मौत