Contact for Advertisement 9919916171


झारखण्ड: छतरपुर में भाजपा के झारखंड बंद का दिखा असर, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की हुई मांग

- Photo by : social media

झारखण्ड  Published by: Arun Kumar Ravi , Date: 12/08/2026 11:26:34 am Share:
  • झारखण्ड
  • Published by: Arun Kumar Ravi ,
  • Date:
  • 12/08/2026 11:26:34 am
Share:

विस्तार

झारखण्ड: छतरपुर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध और विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर मंगलवार को झारखंड बंद का छतरपुर में व्यापक असर देखने को मिला। बंद के दौरान छतरपुर बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रहीं और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में आवागमन कम रहा। बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में भ्रमण किया और दुकानदारों से दुकानें बंद रखकर बंद का समर्थन करने की अपील की। इस दौरान भाजपा उप मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुधीर सिन्हा, चंदन यादव, मनोज कुमार गुप्ता, अजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए इसे बर्बर और दुखद बताया। नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार छात्रहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करनी चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने लाठीचार्ज की घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी है और जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। बंद के दौरान बाजार की अधिकांश व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित रहीं, हालांकि दवा और दूध जैसी आवश्यक सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई थी। भाजपा नेताओं ने बंद को सफल बताते हुए कहा कि छात्रों पर हुई कार्रवाई के विरोध में पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।


 

Related News

राजस्थान: मेवाड़ करियर पॉइंट का हुआ भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर देने पर दिया गया जोर

पंजाब: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब में सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने तैयारियों की करी समीक्षा 

राजस्थान: हरियाली अमावस्या पर जाशमा-मंगरा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में IBET Expo-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ, ऊर्जा मंत्री बोले- कचरे को बनाएं ऊर्जा और रोजगार का साधन

हरियाणा: घिराय गांव में डीसी राहुल नरवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 50 शिकायतों पर हुई सुनवाई

उत्तर प्रदेश: महोबा में 80 वर्षीय बुजुर्ग पर लकड़ी से किया गया हमला, अस्पताल में हुई मौत


Featured News