Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: पीएम श्री विद्यालय चितरी में PTA कार्यकारिणी हुई गठित, जयकांत पंवार बने अध्यक्ष

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Khatik , Date: 12/08/2026 11:23:58 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Khatik ,
  • Date:
  • 12/08/2026 11:23:58 am
Share:

विस्तार

राजस्थान: चितरी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितरी में विद्यालय और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी का चयन उपस्थित अभिभावकों, ग्रामीणों और विद्यालय परिवार की सर्वसम्मति से निर्विरोध किया गया। नई कार्यकारिणी में जयकांत पंवार को PTA अध्यक्ष और कोदारलाल पाटीदार को संरक्षक मनोनीत किया गया। वहीं हिमेश ठाकर और मनोज कलाल को उपाध्यक्ष तथा प्रकाश गर्ग को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी गठन के दौरान उपस्थित अभिभावकों और ग्रामीणों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने और विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग की उम्मीद जताई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे विद्यार्थियों की शिक्षा, अनुशासन, आवश्यक सुविधाओं और सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने विद्यालय के विकास से जुड़े कार्यों में हरसंभव सहयोग देने का संकल्प भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों, ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने सर्वसम्मति से हुए निर्विरोध चयन को विद्यालय के हित में सकारात्मक पहल बताया। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी विद्यालय और विद्यार्थियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
 

Related News

राजस्थान: मेवाड़ करियर पॉइंट का हुआ भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर देने पर दिया गया जोर

पंजाब: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब में सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने तैयारियों की करी समीक्षा 

राजस्थान: हरियाली अमावस्या पर जाशमा-मंगरा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में IBET Expo-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ, ऊर्जा मंत्री बोले- कचरे को बनाएं ऊर्जा और रोजगार का साधन

हरियाणा: घिराय गांव में डीसी राहुल नरवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 50 शिकायतों पर हुई सुनवाई

उत्तर प्रदेश: महोबा में 80 वर्षीय बुजुर्ग पर लकड़ी से किया गया हमला, अस्पताल में हुई मौत


Featured News