Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हांसी में अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई, बोलेरो सहित आरोपी काबू

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rammehar , Date: 27/03/2026 04:08:30 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rammehar ,
  • Date:
  • 27/03/2026 04:08:30 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

विस्तार

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। इसी क्रम में सीआईए स्टाफ नारनौंद की टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। मुख्य सिपाही कुलदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम गश्त व अपराध जांच के दौरान उमरा बस स्टैंड क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी में अवैध शराब भरकर गांव सुल्तानपुर की ओर जाने वाली है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव सुल्तानपुर-कंवारी रोड पर नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान कुछ समय पश्चात एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी लाडवा की तरफ से आती दिखाई दी। पुलिस पार्टी को देखकर चालक ने गाड़ी को गांव सुल्तानपुर की ओर मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रुकवा लिया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम साहिल पुत्र धुपसिंह निवासी लाडवा, जिला हिसार बताया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 5 पेटी अवैध देशी शराब (कुल 60 बोतल) बरामद हुई। आरोपी मौके पर शराब से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बरामद अवैध शराब व बोलेरो कैम्पर गाड़ी को कब्जे में लेकर थाना सदर हांसी में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को नियमानुसार शामिल जाँच करके  पूछताछ की गई l