-
☰
उत्तर प्रदेश: सड़क पर भैंसों के चलते ट्रैफिक से परेशान हुए लोग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर शहर के कचहरी चौराहे पर आजकल ट्रैफिक नियमों की नई परिभाषा लिखी जा रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर शहर के कचहरी चौराहे पर आजकल ट्रैफिक नियमों की नई परिभाषा लिखी जा रही है। यहाँ ट्रैफिक सिग्नल 'लाल, पीला या हरा' नहीं, बल्कि 'काला' (भैंसों का रंग) देखकर चलता है। आलम यह है कि सड़क पर खड़ी भैंसों को न तो चालान का डर है और न ही ग्रीन सिग्नल की जल्दी। वे तो बस "अपून ही भगवान है" वाले मोड में बीच सड़क पर अंगड़ाई ले रही हैं। बेचारे वाहन चालक ग्रीन सिग्नल देखकर रेस तो देते हैं, लेकिन आगे 'भैंस रेजिमेंट' को देखकर ब्रेक ऐसे मारते हैं, जैसे साक्षात यमराज सामने खड़े हों। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ ट्रैफिक लाइट सिर्फ सजावट के लिए है। असली कंट्रोल तो इन भारी-भरकम 'सड़क सुल्तानों' के पास है। जब तक इनका मन न हो, मजाल है कि कोई टस से मस हो जाए। हैरानी की बात तो यह है कि कभी-कभी ये भैंसें सड़क के बीचों-बीच 'Wrestling' शुरू कर देती हैं। जनता कन्फ्यूज है कि वह ऑफिस जाए या लाइव कुश्ती का आनंद ले। प्रशासन का हाल यह है कि शिकायतों की फाइलें तो बढ़ रही हैं, लेकिन चौराहे से भैंसें नहीं हट रहीं। शायद नगर निगम को इंतजार है कि कोई भैंस खुद आकर हेलमेट पहन ले और ट्रैफिक नियमों का पालन शुरू कर दे।
उत्तर प्रदेश: विंध्य महोत्सव में सांस्कृतिक रंग, भक्ति गीतों पर झूमा मिर्जापुर
उत्तर प्रदेश: 23 वर्षों से नवरात्र पर फलाहार सेवा, श्रद्धालुओं को मिल रही राहत
उत्तर प्रदेश: रामनवमी पर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता, ग्रामीण बेटियों ने दिखाया दम
हरियाणा: सीआईए स्टाफ हांसी की बड़ी कार्रवाई, 63.700 किलोग्राम गांजा बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा: हांसी में अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई, बोलेरो सहित आरोपी काबू
मध्य प्रदेश: पीएम आवास योजना में रिश्वत के आरोप, किसान से पैसे मांगने पर बवाल