Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नकुड पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर और हत्या के प्रयास के आरोपी गिरफ्तार, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 27/03/2026 01:55:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 27/03/2026 01:55:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नकुड सहारनपुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माननीय अभिनंदन सिंह के निर्देशानुसार तहसील नकुड में नवनियुक्त थानाध्यक्ष सुरेश सिंह और उप निरीक्षक रणबीर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नकुड सहारनपुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माननीय अभिनंदन सिंह के निर्देशानुसार तहसील नकुड में नवनियुक्त थानाध्यक्ष सुरेश सिंह और उप निरीक्षक रणबीर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। साथ ही कस्बा अंबेहटा चौकी प्रभारी देवेंद्र अधाना की टीम ने हत्या के प्रयास के एक वांछित आरोपी को भी धर दबोचा नकुड तहसील की क्षेत्राधिकारी माननीया रुचि गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिल लेकर भागने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दो युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी सागर पुत्र उदयवीर सिंह, निवासी गांव झबीरन, थाना सरसावा और हारुन पुत्र याकूब, निवासी नकुड हैं। इनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। सागर पर पहले से आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं, जबकि हारुन पर एक मुकदमा चल रहा है।

 

दोनों आरोपी लंबे समय से वाहन चोरी के सिलसिले में सक्रिय थे। वहीं कस्बा अंबेहटा चौकी प्रभारी देवेंद्र अधाना ने अपनी पुलिस टीम के साथ सक्रिय कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के एक वांछित आरोपी मुसारिक पुत्र सादीन, निवासी ग्राम घाटमपुर को गिरफ्तार किया। मुसारिक पहले से ही पुलिस की रडार पर था। पुलिस ने सभी तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। तहसील नकुड में नवनियुक्त थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल पर ब्रेक लगा है।और पुलिस की सख्त कार्रवाई व शीघ्र गिरफ्तारियों के चलते आरोपियों/अपराधिक गण में हड़कंप मचा हुआ है।