Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: नशामुक्ति अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय, 2026-2029 के रोडमैप पर हुआ मंथन

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 19/08/2026 10:33:57 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 19/08/2026 10:33:57 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने और नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर हिसार जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

विस्तार

हरियाणा: हिसार में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने और नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर हिसार जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त महेंद्र पाल ने नारकोटिक्स नियंत्रण से जुड़े विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्ष 2026 से 2029 तक की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में नशे की तस्करी पर रोक लगाने के साथ-साथ तस्करी से जुड़े नेटवर्क की पहचान, जागरूकता अभियान और नशा मुक्ति एवं पुनर्वास को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को प्रभावी बनाने के लिए केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि युवाओं और आमजन को जागरूक करना भी जरूरी है।

प्रशासन की प्रस्तावित तीन वर्षीय कार्ययोजना में प्रवर्तन, जागरूकता और पुनर्वास को प्रमुख आधार बनाया गया है। इसके तहत नशीले पदार्थों की आपूर्ति के स्रोतों और तस्करी के मार्गों की पहचान कर उन पर प्रभावी कार्रवाई करने की रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा।

इससे पहले हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर की 13वीं राज्य स्तरीय समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई। बैठक में नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए निर्धारित लक्ष्यों को स्पष्ट और परिणाम आधारित कार्ययोजना के साथ लागू करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन पर प्रभावी प्रहार करने के लिए उनके स्रोतों और तस्करी के रास्तों को चिन्हित करने तथा अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने पर जोर दिया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अगले तीन वर्षों में हिसार में नशे के खिलाफ जागरूकता, सख्ती और पुनर्वास की त्रि-आयामी रणनीति पर काम किया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने अब तक की कार्रवाई और आगामी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।


Featured News