-
☰
हरियाणा: भीम आर्मी हांसी का “भाईचारा बनाओ सम्मेलन” 1 मार्च को आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: भीम आर्मी हांसी द्वारा “भाईचारा बनाओ सम्मेलन” का आयोजन 1 मार्च को अम्बेडकर भवन एवं छात्रावास हांसी में किया जा रहा है।
विस्तार
हरियाणा: भीम आर्मी हांसी द्वारा “भाईचारा बनाओ सम्मेलन” का आयोजन 1 मार्च को अम्बेडकर भवन एवं छात्रावास हांसी में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में भीम आर्मी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार बराड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे जबकि अध्यक्षता संतलाल अंबेडकर द्वारा की जाएगी।सम्मेलन को लेकर संगठन की ओर से गांव-गांव संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को सम्मेलन के उद्देश्य से अवगत करा रहे हैं और अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान कर रहे हैं।प्रदेश महासचिव संतलाल अंबेडकर ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान सामाजिक हालातों को देखते हुए भाईचारा और आपसी सद्भाव को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन सर्व समाज की एकता, सामाजिक समरसता और आपसी विश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सम्मेलन के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी संवाद बढ़ेगा और भाईचारे का संदेश मजबूत होगा।भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लें और सामाजिक एकता के इस प्रयास को सफल बनाएं।
छत्तीसगढ़: करंजी चौकी में होली शांति समिति बैठक, पुलिस की पैनी नजर और नियमों का कड़ा पालन तय
उत्तर प्रदेश: अतुल यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बिजली कनेक्शन में असफलता का आरोप
उत्तर प्रदेश: राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया नमन
उत्तर प्रदेश: नशीला पदार्थ खिलाकर लूट व मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेला आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
छत्तीसगढ़: डिजिटल नागरिक सहभागिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी किया गया आयोजित