Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नशीला पदार्थ खिलाकर लूट व मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 28/02/2026 05:15:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 28/02/2026 05:15:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर के थाना कोतवाली कटरा पुलिस टीम द्वारा नशीला/जहरीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने एवं गैर-इरादतन हत्या से संबंधित प्रकरण में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर के थाना कोतवाली कटरा पुलिस टीम द्वारा नशीला/जहरीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने एवं गैर-इरादतन हत्या से संबंधित प्रकरण में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 08 पुड़िया नशीला पाउडर, 01 हजार रुपये नगद तथा 04 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दिनांक 27.02.2026 को वादी रियाज अहमद पुत्र मुख्तार अहमद निवासी रामबाग कुरैशनगर, थाना कोतवाली शहर, जनपद मीरजापुर द्वारा थाना कोतवाली कटरा पर लिखित तहरीर दी गई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके बहनोई को नशीला/जहरीला पदार्थ खिलाया गया, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस संबंध में मु0अ0सं0-50/2026 धारा 123, 105 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। इसी क्रम में वादी राधेश्याम पुत्र छोटेलाल निवासी पड़री, थाना पड़री, जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरुद्ध नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने तथा 1000 रुपये चोरी करने की तहरीर दी गई। इस पर मु0अ0सं0-51/2026 धारा 123, 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।


पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, जनपद मीरजापुर द्वारा घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली कटरा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना, साक्ष्य संकलन तथा भौतिक/इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास से प्रकाश में आए 03 अभियुक्तों— उमेश कुमार यादव पुत्र पप्पू यादव निवासी पसीयाही थाना कछवां जनपद मीरजापुर, वीरेन्द्र सोनकर पुत्र करूणेन्द्र सोनकर निवासी पसीयाही थाना कछवां जनपद मीरजापुर, कर्नल यादव पुत्र रामकुमार यादव निवासी पसीयाही थाना कछवां जनपद मीरजापुर, को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 08 पुड़िया नशीला पाउडर, 01 हजार रुपये नकद तथा 04 मोबाइल फोन बरामद किए गए। संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।