-
☰
राजस्थान: श्वेता चौहान का नोख में औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरण निस्तारण के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: फलौदी जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने शुक्रवार को नोख उप तहसील कार्यालय व सीएचसी का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं जांची।
विस्तार
राजस्थान: फलौदी जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने शुक्रवार को नोख उप तहसील कार्यालय व सीएचसी का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं जांची। उप तहसील कार्यालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, आमजन से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। नायब तहसीलदार को कार्यालय में सफ़ाई व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्मिकों के कार्यालय में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने लंबित परिवादों एवं राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य संपादित किए जाए। इसके पश्चात उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नोख का निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।
छत्तीसगढ़: करंजी चौकी में होली शांति समिति बैठक, पुलिस की पैनी नजर और नियमों का कड़ा पालन तय
उत्तर प्रदेश: अतुल यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बिजली कनेक्शन में असफलता का आरोप
उत्तर प्रदेश: राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया नमन
उत्तर प्रदेश: नशीला पदार्थ खिलाकर लूट व मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेला आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
छत्तीसगढ़: डिजिटल नागरिक सहभागिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी किया गया आयोजित