-
☰
हरियाणा: अस्पताल में हुई अव्यवस्थाएं, ब्लड टेस्ट ठप होने से मरीज हो रहे परेशान
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: मुज़फ्फरनगर जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में अनियमिताओं का जबरदस्त बोल बाला है!
विस्तार
हरियाणा: मुज़फ्फरनगर जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में अनियमिताओं का जबरदस्त बोल बाला है! अभी हाल ही में शहर के प्रमुख समाजसेवी गए तो उनकी खून की जांच भी नही हुई और समुचित इलाज का अभाव पूरी तरीके से जिला चिकित्सालय में दम तोड़ता हुआ नजर आया!लोग बड़ी उम्मीद और आशाओं के साथ इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में आते हैं लेकिन उनको मायूसी हाथ लगती है।ब्लड टेस्ट का बुरा हाल है पिछले एक हफ्ते से बताया जा रहा है कि मशीन खराब होने की वजह से ब्लड की जांचे किसी भी प्रकार की नहीं हो पा रही है इससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित अधिकारी इस संदर्भ में कोई भी संतोषजनक उत्तर देने को तैयार नहीं है।मरीज आते हैं और इधर-उधर भटककर और परेशान होकर चले जाते हैं। इस संदर्भ में जिलाधिकारी महोदय को संज्ञान लेना चाहिए और संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में गंभीरता पूर्वक ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि मरीज बड़ी आशाओं के साथ आता है और फिर जब उसको मायूसी मिलती है तो यह किसी भी तरीके से उचित नही है तो वही सीएमएस से जानकारी की गई तो वह भी अनभिज्ञ नजर आए!जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पूरी जानकारी नहीं है तो कैसे आम जनता को इलाज मुहैया हो सकता है! वही सीएमओ सुनील तेवतिया को फोन लगाया तो उनका फोन तक रिसीव नही हो पाया, अब देखना हैं कि क्या इस ओर जिलाधिकारी इस पर ध्यान देकर आमजन को राहत देते है।
उत्तर प्रदेश: ईद को लेकर पुलिस सतर्क, ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
उत्तर प्रदेश: ईद पर भाईचारे की मिसाल, समाजसेवी ने लगाया जलपान स्टॉल
हरियाणा: 24 मार्च के ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन को लेकर बैठक की गई आयोजित
हरियाणा: पुलिस की साइबर एडवाइजरी, फर्जी वाई-फाई से ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील
हरियाणा: गैस एजेंसियों का निरीक्षण, सप्लाई सामान्य, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुजरात: 5 साल बाद जेल से लौटे युवक का गांव में हुआ जोरदार स्वागत